जयपुर : कोरोना से तंग आकर वृद्ध ने लगा दी ट्रेन के सामने छलांग, सुसाइड नोट में लिखा- अब और नहीं सह सकता

By: Ankur Thu, 22 Oct 2020 2:46:27

जयपुर : कोरोना से तंग आकर वृद्ध ने लगा दी ट्रेन के सामने छलांग, सुसाइड नोट में लिखा- अब और नहीं सह सकता

कोरोना ने कई लोगों का जीवन प्रभावित किया हैं। किसी को शरीरिक रूप से तो किसी को मानसिक रूप से परेशान किया हैं। इससे जुड़ी एक घटना जयपुर में हुई जहां शहर के मालवीय नगर इलाके के सेक्टर 10 में गुरुवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत से पहले बुजुर्ग ने देर रात को दो तीन लाइन का एक कागज पर एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें बताया कि वह कोरोना से तंग आ चुके है। अब और परेशान नहीं होना चाहते है। वे घर छोड़कर जा रहे है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। सुबह 6:30 बजे शव मिलने पर पहुंची जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। गुरुवार को मृतक के बेटे के दिल्ली से जयपुर पहुंचने पर दोपहर 12:30 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र कुमार बृज (66) सेक्टर 10, मालवीय नगर में पत्नी के साथ रहते थे। सुरेंद्र कुमार बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी थे। उनका इकलौता बेटा दिल्ली में जॉब करता है। इससे पति पत्नी अकेले रहते थे। 19 अक्टूबर को सुरेंद्र कुमार बृज और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। इससे वे दोनों क्वारेंटाइन चल रहे थे। वे बाहर भी नहीं निकल रहे थे। बेटा भी दिल्ली से जयपुर मिलने नहीं आ सका। नाहीं, पड़ौसी और रिश्तेदार इस वृद्ध दंपति से मुलाकात कर हाल जान सके।

रात 2 बजे पत्नी की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला था, तब सुसाइड नोट मिला

पुलिस ने बताया कि रात 2 बजे सुरेंद्र कुमार की पत्नी की आंख खुली तो पति नजर नहीं आए। कमरे का दरवाजा भी खुला था। सुरेंद्र बृज की पत्नी ने उन्हें घर में इधर उधर देखा। तब लाइट जलाने पर कमरे में रखा एक सुसाइड नोट नजर आया। जिसमें कोरोना से परेशान होकर घर छोड़कर जाने की बात लिखी थी। ऐसे में पत्नी ने पड़ोसी की मदद ली। वे किसी तरह रात को सुसाइड नोट लेकर जवाहर सर्किल थाने पहुंची।

करीब 2 घंटे तक रेलवे ट्रेक और आसपास तलाश किया, सुबह 6 बजे मिला शव

ड्यूटी ऑफिसर एएसआई रामप्रकाश के अनुसार उन्होंने सुबह 5 बजे तक घर से कुछ दूर स्थित रेलवे ट्रेक और आसपास के इलाके में सुरेंद्र कुमार की तलाश की। लेकिन उनका पता नहीं चला। तब वे लौट आए। इसके बाद गुरुवार सुबह 6:30 बजे सेक्टर 10 में रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। तब एएसआई रामस्वरुप मौके पर पहुंचे। संदेह होने पर सुरेंद्र कुमार की पत्नी से शिनाख्त करवाई तो उसने पति की पहचान कर ली। वह बिलख पड़ी। इसके बाद पुलिस ने बेटे को दिल्ली में फोन कर घटना की जानकारी दी। तब बेटा आज सुबह जयपुर पहुंचा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।

ये भी पढ़े :

# तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर नितीश ने कसा था तंज, अब BJP ने कर दी 19 लाख रोजगार की बात

# डॉ. रेड्डीज पर साइबर अटैक, दुनियाभर में प्लांट किए बंद; कुछ दिन पहले रूसी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की मिली थी मंजूरी

# वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, इंसान के शरीर में मिला नया अंग

# UP / ससुराल वालों से नाराज दामाद ने खुद को मारी गोली, ससुर ने कहा - हमें फंसाने के लिए किया ऐसा

# नीतीश ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा - कुछ लोगों को काम की जानकारी तो है नहीं जो मन में आता है बोलते हैं

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com